उन्नाव, सितम्बर 26 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरदोई थाना बेंहदर क्षेत्र के कोहिलरा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय मोहित पुत्र प्यारेलाल अजगैन स्थित एक दुकान में काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह नवाबगंज से अजगैन जा रहा था। तभी पुलिस चौकी के पास वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार मोहित को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...