Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर
उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज सफीपुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। लखनऊ थाना रहीमाबाद के बांके नगर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र चिंटू शाम बाइक से फतेहपुर चौरासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी शाहपुर सिंधौरा गांव के पास मोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार उसे जख्मी कर दिया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.