उन्नाव, अक्टूबर 19 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। बीमार रिश्तेदार को देखकर पति संग बाइक से घर लौट रही महिला की वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर गिर मौत हो गई। अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर गांव की रहने वाली सावित्री पत्नी रामसरन सोमवार को अपने पति के साथ बाइक से अपने बीमार बहनोई को देखकर अपने गांव लौट रही थी। गंगा बैराज के शंकरपुर सराय गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पीछे बैठी सावित्री अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति रामसरन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। सावित्री की मौत से उनकी 15 वर्षीय बेटी तन्वी और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...