उन्नाव, जुलाई 3 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव के रहने वाले रजनीश कुमार पुत्र राम बाबू गुरुवार रात किसी मांगलिक कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच औरास थाना क्षेत्र के तियर मोड पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...