Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार का टूटा पैर
उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: नवाबगंज। माखी थानाक्षेत्र के चितौली गांव के रहनेवाले अमित पुत्र अजय पाल ने बताया कि वह अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा गांव स्थित अपनी बुआ के घर आया था। शनिवार को दोस्त अर्जुन (24) उसे लेने के लिए बाइक से धाराखेड़ा गांव आ रहा था। इसी दौरान अजगैन-मोहान मार्ग पर दिरगजखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.