उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-मौरावां मार्ग स्थित बिल्लेश्वर मंदिर मोड़ के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां अधेड़ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौरावां क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय रामचरण अपने साथी बनिगांव निवासी चेतन चौहान के साथ बुधवार को किसी काम से बाइक से पुरवा आए थे। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। बिल्लेश्वर मंदिर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर अस्प...