उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। ससुराल से बाइक से लौट रहे देवर-भाभी को उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोरारी कला के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अचलगंज थाना क्षेत्र के टिकरी पदमराम गांव निवासी हरिओम (32) पुत्र रमेश चंद्र सोमवार को अपने बड़े भाई राजू की पत्नी विनीता को लेकर लखनऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। मंगलवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोरारी कला के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम और विनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहु...