Unnao News: वाहन की टक्कर से ठिलिया दुकानदार की मौत
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। नगर के संडीला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने फल की ठिलिया लगाने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के कांशीराम गली मोहल्ला के रहने वाले 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन फल की ठिलिया लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह ठिलिया की ओर लौट रहा था। तभी संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सुनील का भाई मौके पर पहुंचा और उसे सीएचसी पर भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.