उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की परियर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को पनपथा गांव में एक वांछित आरोपित के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांव में मुनादी कराते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत जारी नोटिस आरोपित के घर और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 348/25 में वांछित राकेश पुत्र मातादीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। माननीय विशेष एससी/एसटी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ढोल वादक के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को कोर्ट के आदेश से अवगत कराया गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...