उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: न्योतनी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के वन विभाग के जंगल में मंगलवार को तीन गोवंश संदिग्ध परिस्थितियों में बंधे होने की सूचना पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने मौके से एक युवक को पकड़ा। सूचना पर सीओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्हें युवक को सौंपा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, एक गोवंश मरणासन्न स्थिति में था। युवक के साथ दो और लोग थे, जोकि भाग निकले। गोवंश तस्करी की आशंका जताई गई। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मौके से दही गांव का शाहिद को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। फरार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...