उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव। जूनियर शिक्षक संघ की सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की कार्यकारिणी में वन्दना राठौर अध्यक्ष और रश्मि द्विवेदी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मनोज कुमार सविता, वैदेही शुक्ला, महामंत्री रश्मि द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सीमा शुक्ला, संयुक्त मंत्री ज्योत्सना सिंह, वन्दना अग्निहोत्री,गरिमा श्रीवास्तव, सरिता, लेखाकार अनीता त्रिवेदी, आय व्यय निरीक्षक अलका श्रीवास्तव को बनाया गया। जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र व महामंत्री राम जन्म सिंह ने शिक्षा, शिक्षक तथा शिक्षार्थी तीनों के हित के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य करने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- हसेरन, तालग्राम की ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...