उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: पुरवा। लो-वोल्टेज के अलावा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों और जर्जर एलटी लाइन की समस्या को खत्म करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) के बैनर तले बृहस्पतिवार को यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज ने किसानों ने पैदल मार्च निकाला। करीब 200 किसान प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज के नेतृत्व में बाजीखेड़ा से पावर हाउस के घेराव के लिए रवाना हुए। इसकी खबर पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विमल कुमार टीम जेई विदेश कुमार के साथ पल्हरी गांव पहुंचे और किसानों को पल्हरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोककर वार्ता की। किसानों ने बाजीखेड़ा फीडर में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या, पल्हरी, ऊचगांवसानी, पासाखेड़ा और बाजीखेड़ा गांवों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदलने, पल्हरी व ऊचगांवसानी की एलटी लाइन बदलने तथा ढीले बिजली त...