उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर 13 वर्षीय गुमशुदा बालक शिवा पाल उर्फ गोलू को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी गोलू के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता से सुराग लगाकर बालक को ढूंढ निकाला और सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: किशोर के गायब होने पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...