Unnao News: लाठी से हमला कर सिर फोड़ने का आरोप, दी तहरीर
उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के बंदीखेड़ा नसीरपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार पुत्र केदारनाथ ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि घर से काम के लिए नसीरपुर गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के ही युवक खड़े हुए थे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे पर लाठी से हमला बोल दिया। जिससे उसका सिर फट गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि विजय की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.