उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हीमऊ गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र डालचंद ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात वह अपने खेत पर धान की फसल देखकर घर लौट रहा था। तभी गांव के पास स्थित पुलिया पर लगे हैंडपम्प से पानी पीने लगा। इसी दरम्यान गांव निवासी राम प्रसाद व लल्ला सिंह पुत्रगण स्व. नंदलाल ने अनिल कुमार से पानी पीने का मग छीन लिया और जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अनिल कुमार को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी व एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस...