उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रामनगर पोनी रोड निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रामनगर निवासी गिरजाशंकर मिश्रा की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके पति मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दिवाकर के मकान के सामने चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे दिनेश पासी, राजू, अंशु निषाद, राहुल, विशाल, विमला देवी तथा अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: फोरलेन पर युवक से मारपीट में आठ पर केस, चार हिरासत में आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में गिरजाशंकर के ...