उन्नाव, सितम्बर 13 -- Unnao News: सोनिक। दही थाना क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर रविवार को ऑटो चालक और कार सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह ऑटो चालक को कार सवारों से बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। उसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक व कार सवारों का 151 में चालान कर दिया। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...