उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची अचलगंज थाना पुलिस ने सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलसुबह इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटने से मौत की आशंका जताई गई। तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा गांव निवासी प्रकाश नारायण गुप्ता के रूप में पहचान हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...