Unnao News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माणकार्य की समीक्षा करें
उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: नवाबगंज। मोहान विधानसभा क्षेत्र के अजगैन गांव में करीब तीन साल से रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। शनिवार को विधायक बृजेश रावत निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर निर्माणकार्य की प्रगति की समीक्षा की। सर्विस रोड का काम जल्द पूरा कर आम लोगों के लिए चालू कराने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था में बदलाव किया गया है। अब सेतु निगम की ओर से राजपाल सिंह कंस्ट्रक्शन, मुरादाबाद को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक अभियंता सेतु निगम राजेश पाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्ट्रक्चर का कार्य लंबित होने के कारण निर्माण प्रभावित हुआ था। इस संबंध में रेल मंत्रालय से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। रेलवे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.