उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: चकलवंशी। मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरव्वतपुर के ग्रामीणों ने शनिवार तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कोटेदार के खिलाफ राशन न देने का आरोप लगाया। जिस पर बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर हसनगंज ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की और जांच रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपने की बात कही है। ग्राम पंचायत मुरव्वतपुर के ग्रामीणों में उर्मिला, रामदयाल, संता, शिवपाल, पप्पी, मंजू सहित अन्य ग्रामीणों ने हसनगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कोटेदार उमा देवी पत्नी शैलेन्द्र कुमार पर आरोप लगाते हुए बताया था कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवा लिया जाता है और राशन नहीं दिया जाता है। कोटेदार यह कहकर वापस कर देते है कि अंगूठा लगा दो अगले महीने राशन आएगा। तब ले लेना अगले महीने बता दिया जाता है कि राशन नहीं आया है। जिसपर बुधवार को सप...