Unnao News: रामलीला में कालाकारों ने किया सजीव मंचन
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के आदर्श नगर में बार एसोसिएशन की ओर से 91वीं रामलीला कराई जा रही है। कलाकारों ने सुमन्त वापसी, दशरथ मरण, पंचवटी विश्राम के लीला का मंचन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष रतिन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री आनंद सिंह बूटा सिंह, पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश सिंह, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, गुलाब सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा आदि ने आरती कर किया। इस मौके पर शैलेंद्र दीक्षित, बहादुर सिंह, संजय मिश्रा, अनुपम, अवनीश, धर्मगल, पंकज,चंद्रिका बाजपेई, रामनरेश, महेंद्र सिंह,राजेंद्र मिश्रा, सीताराम, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.