उन्नाव, अक्टूबर 27 -- Unnao News: बीघापुर। नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम में रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने सीताहरण, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता खोज की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश, प्रतिनिधि सुधीर वाजपेई, पूर्व बोर्ड सदस्य दिलीप, कुलदीप, कृष्ण कुमार, सारिका, नगर पंचायत सदस्य बीना, शालिनी और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...