उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: बीघापुर। संवाददाता नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम में तीन दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति से लेकर कुम्भकर्ण, मेघनाथ, रावण वध तथा राम अभिषेक लीला का मंचन हुआ। अंत में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। राम का अभिनय सौरभ बाजपेई, लक्ष्मण का अंश दीक्षित, रावण का सुयश पांडे ,लक्ष्मण का सत्यम बाजपेई,सुग्रीव राजा सुरेश शुक्ल, हनुमान का राहुल शुक्ला ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार, सुधीर बाजपेई, अशोक सोनी, रजनू दीक्षित, विजय साहू, गोकुल साहू, धीरू बाजपेई , बीना अग्निहोत्री , बराती बाजपेई, दिनेश दादू, विमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...