Unnao News: रात में गूंजा बोल बम, रोशनी में नजर आए आदियोगी
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सावन माह के पावन अवसर पर उन्नाव की सड़कें शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। गुरुवार रात बिठूर के ऐतिहासिक ब्रह्मावर्त घाट से गंगाजल लेकर बाराबंकी के प्रसिद्ध श्रीलोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकली विशाल डाक कांवड़ यात्रा मेथीटीकुर गांव होते हुए चकलवंशी चौराहे पहुंची तो पूरा वातावरण बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। रात अंधेरे में रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और भगवा-तिरंगा लहराते हजारों शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डाक कांवड़ यात्रा में करीब दो हजार से अधिक शिवभक्त शामिल रहे। यात्रा के आगे विशाल ट्रॉली पर भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप की भव्य झांकी सजाई गई थी। ट्रॉली पर लगी आकर्षक लाइटें दूर से ही लोगों का ध्यान खींच रही थीं। इसके पीछे डीजे की धुन पर झूमते कांवड़िए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.