उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता । सप्रू स्टेडियम शुक्लागंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अंडर-17 और 19 की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल मैच कराए गए। लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल की खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कोर टीम का हिस्सा बनने के लिए पसीना बहाया। उन्नाव की 13 केजीबीवी बालिकाओं का चयन किया गया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल से उन्नाव, लखीमपुरखीरी, गोरखपुर मंडल से महराजगंज, गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल से सम्भल आदि की अंडर 17 व अंडर 19 की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ट्रायल मैच में प्रदेश स्तरीय के टीम के लिए जिले की केजीबीवी की 13 छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन पर चयनित किया गय। बाकी दूसरे जिले की खिलाड़ी शामिल रही। यह टीमें 14 अक्तूबर को मुरादाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल ...