उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की गंगा सेवा समिति की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में रचना ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुधीर प्रथम, आनंद द्वितीय और अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में सुभाष, अश्वनी और रंजीत की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रचना त्रिवेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: बालिकाओं में अंशिका, बालकों में सु...