उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनें तीन दिन मुफ्त सफर करेंगी। 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिला के साथ एक पुरुष साथी को भी मुफ्त सफर कराया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उन्नाव डिपो ने दिल्ली समेत प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने के साथ फेरे भी बढ़ाने का निर्णय लिया है उन्नाव डिपो से वर्तमान में करीब 102 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें करीब 20 बसें पूर्वांचल के विभिन्न रूटों पर चलती हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में रक्षाबंधन पर 27 की सुबह से बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, सिटी बसों में भी चल सकेंगी उन्नाव से दिल्ली के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बसों का सं...