उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: पुरवा। सीएचसी सभागार में बुधवार को गावी (यूनिसेफ) संस्था के नेतृत्व में जीरो डोज अभियान के तहत एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था से जिला समन्वयक सरफराज अहमद ने बताया कि ब्लाक में पूर्व में जिन बच्चों का पेंटा टीकाकरण नहीं हुआ है, उन बच्चों का चिन्हीकरण कर उनके परिवार से संपर्क किया जाना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीडीपीओ निशा महाजन,बीसीपीएम इसहाक अली, बीपीएम शिवाकांत तिवारी, राजेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Unnao News: 223 बच्चों का कराया टीकाकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...