उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: पुरवा। तहसील क्षेत्र के ऊंचगांव सानी गांव में पहले हुए खनन मामले में भाकियू सावित्री गुट के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन के लोग सीएम से शिकायत करने के लिए लखनऊ तक पैदल जाने के लिए शुक्रवार दोपहर निकले। जैसे ही किसान यूनियन के लोगों की लखनऊ पैदल जाने की जानकारी तहसील प्रशासन को हुई तो तत्काल नायब तहसीलदार भारत सिंह रास्ते में ही बाजीखेड़ा गांव के पास पदाधिकारियों से मिलकर बातचीत की। नायब तहसीलदार ने एक माह में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद यूनियन के लोगों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। यूनियन प्रदेश अध्यक्ष पवन शुक्ला ने बताया कि ऊंचगांव सानी में काफी लंबे समय से सरकारी व निजी भूमि पर खननकर्ताओं द्वारा अधिक मात्रा में खनन किया गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra New...