उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: (फोटो- 51) चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में रविवार शाम युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटने पर बेटी का शव लटकता देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पावा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय पूनम पुत्री राजकुमार रविवार शाम घर में अकेली थी। उसकी मां मालती किसी काम से बाहर गई हुई थी। तभी पूनम ने घर के अंदर कमरे में लगे छल्ले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मां जब घर पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूनम दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन पूज...