उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: उन्नाव। युवती की हत्याकर साक्ष्य छिपाने को शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी को न्यायालय ने आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। फैसला 10 साल बाद आया।

हत्या की जानकारी अभियोजन के अजय कुमार के मुताबिक, मौरावां थानाक्षेत्र के टोपरा गांव निवासी रामू की 28 वर्षीय बेटी आरती तीन अक्तूबर 2016 को हरियाणा से अपने गांव आई थी। अगले दिन चार अक्तूबर की सुबह वह शंकर बक्शखेड़ा गांव में सामान देने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। 14 अक्तूबर की सुबह पिंजरा गांव के पास झाड़ियों में एक युवती की लाश मिली। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान आरती के रूप में की। उसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलि...