उन्नाव, जुलाई 23 -- Unnao News: चकलवंशी। किराए की दुकान देने पर मालिक से एक युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने लाठी से पीटकर मालिक को घायल कर दिया। घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव के रहने वाले राकेश पुत्र छोटेलाल का शराब ठेका के बगल में मकान है। जिसमें बेसमेंट की दुकान शराब के सेल्समैन ने लेने की बात कही थी। गुरुवार शाम को राकेश दुकान में प्लास्टर करा रहा था। तभी गांव निवासी संजय पुत्र शंकर वहां पहुंच कर राकेश से दुकान देने से मना करने के साथ गाली-गलौज करने लगा। राकेश ने विरोध किया तो संजय ने लाठी से राकेश को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने राकेश की हालत गंभीर देख जिला ...