उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के जयसिंहखेड़ा मजरा लोटना गांव में घर के बाहर खेत के लिए गई 23 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक पर पीछे से पकड़ मुंह दबाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 6 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे वह घर के बाहर खेत के लिए गई थी। आरोप है कि तभी गांव का राजेश उर्फ बबलू पुत्र पंचोलाल पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। आरोपित ने उसे मोबाइल बंद कर लेने को कहा और उसके बाद उसका मुंह दबा दिया। महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस...