Unnao News: युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बहन के घर पहुंचे भाई ने पेड़ पर फंदे से लटक शुक्रवार दोपहर खुदकुशी कर ली। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा बांगर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय पंकज पुत्र सोबरन बदली पुरवा गांव निवासी बहन के घर गया हुआ था। बहन के घर से निकल खेत पहुंच पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए तथा परिजनों में चीख पुकार मच गई। शुक्रवार दोपहर आपसी सहमति पर परिजनों ने क्षेत्रीय गंगा तट ले जाकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चर्चा रही कि मृतक पंकज कुछ मानसिक मंदित भी था। हालांकि घटना को लेकर अन्य ग्रामीणों में चर्चा होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.