उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: हिलौली। बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने मौरावां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा मौरावां के पटेबाजान मोहल्ला निवासी उस्मान पुत्र इरशाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के इमरान व राजू पुत्रगण कारीगर उर्फ शहीद मोहम्मद और शहनवाज पुत्र राजू गाली-गलौज करते हुए घर के पास आ रहे थे। बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मारपीट में उस्मान को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जां...