उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट कर गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शिव देवी पत्नी सरदार ने आरोप लगाया कि एक अक्टूबर को उनका बेटा दीपू घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव की सरिता पत्नी राम बहादुर उसे अपने घर बुलाकर ले गई। आरोप है कि वहां सरिता, राम बहादुर, राज बहादुर और रेशू ने पुरानी रंजिश को लेकर दीपू के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे घर के पीछे डाल दिया। बाद में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ...