उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मंझखोरिया गांव के रहने वाले सत्यम पुत्र स्व. विजयशंकर मिश्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगतखेड़ा-कांथा मोड़ पर उसका खेत स्थित है। जिसमें गांव का ही विपक्षी पत्नी व बेटों संग उसके खेत में जबरन निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध करने एक राय होकर जाबेजा गालियों संग उसे गिराकर उसके बेटे ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और हाथ में तमंचा लिये दूसरे बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अधिक खून बहने से वह वहीं गिर गया। फिर किसी तरह से जान बचाकर भागा। उसके भागते समय विपक्षी ने उस पर तमंचा से फायर कर दिया। फायर मिस होने से उसकी जान बच गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। कोतवाल भुवन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच क...