उन्नाव, जुलाई 21 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत उन्नाव लालगंज हाईवे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन व सुरक्षित सड़क पर चलने का संकल्प एनएचएआई पीआईयू कानपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर से दिलाई गई। कोतवाली पुलिस ने दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को जागरुक किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदारी पूर्वक सड़क पर वाहन चलाने को जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण सेंथिल ने वाहन चालकों को जागरुक करते हुए बताया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन से दुर्घटनाओं में कमी आती है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ग्रीट एंड मीट अभियान के अंतर्गत 143 वाहनों पर कार्रवाई, दिया सुरक्षा...