उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: सफीपुर। मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गांव मोहीखेड़ा स्थित रेलवे फाटक संख्या 19 पर रेलवे विभाग की ओर से ओवरहालिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार को सुबह आठ बजे से रेलवे फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फाटक पर मरम्मत और ओवरहालिंग कार्य के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन चकलवंशी-संडीला मार्ग अथवा रसूलाबाद मार्ग से होकर मियागंज पहुंच सकेंगे। रेलवे विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...