Unnao News: मोबाइल रिपेयरिंग के रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट
उन्नाव, जुलाई 23 -- Unnao News: उन्नाव। मोबाइल रिपेयरिंग के रुपये मांगने पर युवकों ने दुकानदारों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगरिया मोहल्ला के प्रियांशु पांडेय पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान सूतीयातारा गांव में है। मोहल्ला निवासी युवक ने अपना मोबाइल ठीक कराने को उनकी दुकान पर दिया था। बुधवार रात युवक मोबाइल लेने दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि जब प्रियांशु ने मोबाइल रिपेयरिंग के रुपये मांगे, तो युवक अपने तीन साथियों के साथ दुकान में घुस आया। सभी ने मिलकर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। घटना के बाद प्रियांशु पांडेय ने सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.