उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: उन्नाव। आइसक्रीम ठेलावाले से मोबाइल चोरीकर भागे आरोपित को भीड़ ने घेरकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा। सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरियाबाग मोहल्ला निवासी उदयशंकर सोनी पुत्र जीत बहादुर निराला पार्क के सामने आइसक्रीम का ठेला लगाए थे। एक युवक आया और उनका मोबाइल चोरी कर भागने लगा। हल्लागुहार मचने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकात मिश्र ने बताया कि पीड़ित तहरीर पर ईदगाह पत्थर कॉलोनी मोहल्ला निवासी जिरअली उर्फ अल्लू पुत्र जाहिर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक से मोबाइल छीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...