उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मोहान स्थिति एक मोहल्ला के रहने वाले दिलशाद ने मोहल्ले में खेल रही पांच वर्षीय मासूम को चाकलेट दिलवाने का झांसा देकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर बच्ची के पिता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई को मांग उठाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दिलशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...