Unnao News: मार्ग धंसने से बढ़ी रही समस्याएं
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में बांगरमऊ संडीला मार्ग पर गांव संचानकोट के निकट सई नदी पर पुल बना है। पुल के शुरु होते ही हरदोई की सीमा प्रारंभ हो जाती है। जिससे दोनों जनपदों को जोड़ने वाले इस पुल पर उन्नाव वाले सिरे पर सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया। हालांकि किसी तरह धंसने वाले स्थान पर ईंट आदि के टुकड़े डालकर गड्ढे को भर दिया गया। जिससे आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व के वर्षों में इसी तरह पहले भी इस स्थान पर मार्ग धंस चुका है जिससे यह कोई नया मामला नहीं है। कहा जा रहा है ऊंचाई अधिक होने से बारिश के पानी के बहाव से मिट्टी बहने के कारण मार्ग धंस गया था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एक्सप्रेसवे पर जानलेवा लापरवाही, हादसे का डर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.