उन्नाव, सितम्बर 26 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। औरास थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के रहने वाले देशराज की पत्नी कलावती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर को अपने मायके मजहरखेड़ा गई हुई थी। यहां गांव के ही गुड्डी, रोशनी, धर्मेंद्र और अरविंद गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी से मारपीट करने लगे। जिसमें कलावती जख्मी हो गई। उसके बाद जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...