उन्नाव, अक्टूबर 4 -- Unnao News: हिलौली। भिटौली गांव की आशा देवी पत्नी बाबूलाल के मुताबिक 30 सितंबर को खेत से उड़द लेकर घर लौटते में गांव के ही पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मारपीट कर गांव में न रहने देने की धमकी दी। विरोध पर आरोपितों ने कहा कि थाने में शिकायत करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। पीड़िता का आरोप है कि बेटी कंचन बचाने पहुंची तो उसके साथ भी पुलिस के सामने गाली-गलौज की गई। महिला ने सोओ पुरवा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पहले भी उससे मारपीट की जा चुकी है। उसने परिवार के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। महिला ने आरोपितों पर कच्ची शराब बेचने का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...