उन्नाव, जुलाई 20 -- Unnao News: उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में एसकेडी पब्लिक स्कूल सेमरा हसनगंज बिना मान्यता के प्री प्राइमरी और कक्षा छह से दस तक की कक्षाओं को चलाता मिला। मौके पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य कोई प्रमाण भी प्रस्तुत न कर सके। डीआईओएस सुनील दत्त को निरीक्षण के समय कक्षा एक से पांच तक की मान्यता के बाद भी प्री-प्राइमरी व कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत मिले। जिनके फोटो एवं वीडियो भी संरक्षित किए गए। डीआईओएस के पूछे जाने पर प्री-प्राइमरी एवं कक्षा 6 से कक्षा-10 की मान्यता किस बोर्ड से ली गयी है इसका कोई भी उत्तर नहीं दिया जा सका। जिस पर विद्यालय से कक्षा-06 से कक्षा-10 तक के समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय की मान्यता न होने के कारण विद्यालय से घर भिजवाया गया। डीआईओएस न बताया कि हाईस्कूल स्तर की मान्यता...