उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: उन्नाव। पशुपालन विभाग में कार्यरत पैरावेट और पशुमित्रों ने नियमित मासिक मानदेय, बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू के नेतृत्व में पहुंचे पैरावेट-पशुमित्रों ने मांगें पूरी न होने पर विभागीय कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि पशु चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में पशुओं का प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुगणना और गौ आश्रय स्थलों पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें आज तक नियमित मानदेय, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पैरावेट कर्मियो...