उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: सफीपुर। मां शंकरी देवी मंदिर में रविवार को दो जोड़ों ने बिना दहेज के विवाह किया। पुरवा थाना क्षेत्र के गोदरा गांव निवासी मूलशंकर के पुत्र अमित कुमार का विवाह सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेह पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार की पुत्री मनीषा के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह को दहेज रहित रखने का निर्णय लिया। इसके बाद रविवार को दोनों परिवार मां शंकरी देवी मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के सेवादार देवकी नंदन सैनी के मार्गदर्शन में वैवाहिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। इस मौके पर शिवप्रकाश, ओमप्रकाश, नीरज सैनी, सुनील, सतीश चंद्र, रामनरेश, राजीव समेत अन्य ने नवदंपती को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...