उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। फूड विभाग ने सावन के मद्देनजर हाइवे स्थित ढाबा, होटल की पड़ताल कर जायजा लिया। शुक्रवार को सात सदस्यीय टीम ने चार जगह से 11 नमूने भरे है। इस दौरान चारों प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग ने नोटिस भी चस्पा की है। सुधार न होने पर कार्यवाई की चेतावनी दी है। सावन के मद्देनजर श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही दूध और दुग्ध उत्पादों के अलावा होटल, ढाबे पर कावड़ियों के रुकने की वजह से मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष निगरानी एक सप्ताह पूर्व शुरू की थी। इस महीने में श्रद्धालुओं तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचें, इसके लिए शहरभर की डेयरियों और दुग्ध विक्रय प्रतिष्ठानों के अलावा होटल, ढाबे पर जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 130 खाद्य नमूनों ...