Unnao News: महिला पर छत से ईंट-पत्थर से हमला, रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के अमानखेड़ा गांव में खेतों की ओर जा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी यशपाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर चार लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमा देवी ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की सुबह वह खेतों की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में राममोहन, बलवंत पुत्र अंबिका प्रसाद, शांति देवी पत्नी बलवंत और अरविंद पुत्र राममोहन पहले से ही घर की छत पर छिपकर बैठे थे। जैसे ही वह उनके दरवाजे के सामने पहुंची, आरोपियों ने छत से ईंट-पत्थर फेंककर उस पर हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आईं। महिला का आरोप है कि घायल होने के बाद भी आरोपी छत से नीचे उतर आए और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.